सिवनी /यहाँ बनकर तैयार हुई Library, जल्द होगी प्रारंभ

Date:

सिवनी /यहाँ बनकर तैयार हुई Library, जल्द होगी प्रारंभ

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सिवनी नगर में खोले जाने वाले वाचनालय स्थल का निरीक्षण कर, वाचनालय प्रारंभ किये जाने हेतु की गई तैयारियों का अवलोकन किया गया । सिवनी नगर में प्रारंभ किए जाने वाले वाचनालय को अत्याधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण कराए जाने हेतु 3 भागों में विभाजित किया गया है।

प्रथम भाग में सभी प्रकार के दैनिक समाचार पत्र, साप्ताहिक समाचार पत्र, पाक्षिक समाचार-पत्र/पत्रिकाएं, एवं मासिक पत्र/पत्रिकाएं उपलब्ध होंगी । द्वितीय भाग में ई-लाइब्रेरी के लिए 6 कंप्यूटर सेट सहित सिटिंग व्यवस्था की रहेगी ।तृतीय भाग में प्रतियोगी परीक्षाओं यथा- UPSC, SSC, PSC, JEE, NEET, NDA, CLAT, RAILWAY, Hotel Management, BANKING, Management, Media, Fashion, Journalism and Tourism, Company Secretary, Chartered Accountant, Finance and Management सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का मटेरियल उपलब्ध होगा ।

सिवनी नगर में खोले जाने वाचनालय को जन उपयोगी एवं वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप आधुनिकतम संसाधनों से लैस करने के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी, शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के विषय विशेषज्ञ की सेवाएं ली जाकर उन्हें वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप किताबों के चयन आदि का दायित्व सौंपा गया है ।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि सिवनी नगर में प्रारंभ होने वाली लाइब्रेरी में सभी प्रकार के समाचार पत्र, पत्रिकाएं, क़िताबें तथा ई लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाएं एवं रिसर्च आदि के लिए संसाधन उपलब्ध हों । निरीक्षण के दौरान श्री प्रभात मिश्रा तहसीलदार सिवनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव, सहायक यंत्री श्री शैलेंद्र कौरव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...