Homeसिवनीसिवनी: लोहे से भरे ट्रक में गांजे का कारोबार, पुलिस ने जब्त...

सिवनी: लोहे से भरे ट्रक में गांजे का कारोबार, पुलिस ने जब्त किया 310 किलोग्राम गांजा, दो गिरफ्तार

Seoni: ganja business in iron truck, police seized 310 kg of ganja, two arrested

Date:

सिवनी । जिले की लखनादौन पुलिस ने शनिवार को नरसिंहपुर हाइवे पर एक लोहे से भरे ट्रक से 310 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

लखनादौन थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने शनिवार की देर रात्रि जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहपुर हाइवे पर घेराबंदी की।

इस दौरान पंजाबी ढाबे के समीप तेजी से आ रहे ट्रक क्रमांक एम.पी. 41 एच.ए. 1545को रोका गया लेकिन वह पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश करने लगा जिसे रोका गया और ट्रक की तलाशी ली गई। जहां लोहे के नीचे बोरियो में गांजा भरा हुआ।

जिसे ट्रक सहित लखनादौन थाने लाया गया। आगे बताया गया कि गांजे के संबंध में ट्रक में सवार जगरूप सिंह और कौशेन्द्र सिंह से पुलिस ने पूछताछ की जहां आरोपितों ने बताया कि वह गांजा ओरिसा से सागर लेकर जा रहे थे।

जिस पर पुलिस ने दोनो आरोपितों एवं वाहन मालिक उत्तम मिश्रा निवासी पन्ना के विरूद्ध एनडीपीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लोहे से भरा एवं 310 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related