Homeसिवनीसिवनी: कैनरा बैंक के ATM में युवती से फिल्मी स्टाइल में धोखाधड़ी,...

सिवनी: कैनरा बैंक के ATM में युवती से फिल्मी स्टाइल में धोखाधड़ी, मदद की वजह से 97 हजार रुपए की चपत ; जांच में जुटी पुलिस

Seoni: Film style fraud with girl in Canara Bank ATM, loss of 97 thousand rupees due to help; police engaged in investigation

Date:

सिवनी: सिवनी जिले में भी अक्सर लूट धोखाधड़ी की वारदात की खबरे सामने आते रही है, पर आज जो खबर सामने आया रही है वह बिलकुल किसी वेब सीरीज या फिल्म की हिस्से की तरह है. हालाँकि यह घटना 3 दिन पहले की है जब सिवनी के कचहरी चौक स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में पैसे निकलने गई युवती से फ़िल्मी स्टाइल में दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक अकाउंट से लगभग 97 हजार रुपया निकाल लिए।

जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई, सिवनी के महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड निवासी युवती ने जानकार देते हुए बताया कि जब वह कचहरी चौक में स्थित कैनरा बैंक के नीचे लगे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंची और वहां उसने 25 हजार रुपए नकद निकाला.

युवती के द्वारा पैसे निकलने के बाद और पैसे निकलने के लिए पर किसी वजह से एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकले.

मदद के बहाने 2 युवकों ने ले लिया कार्ड

जब एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे थे उसी समय वहां 2 युवक पहुंचे और उन्होंने कहा कि हम आपकी मदद पैसे निकालने में कर देते हैं जिसके बाद उन्होंने एटीएम कार्ड लिया एटीएम में लगाकर पैसे निकलने की कोशिश की और फिर कार्ड वापस कर दिया।

ध्यान नही था तभी बदल लिया एटीएम

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पूरी वारदात का पता उस समय चला जब युवती को फिर पैसो की जरूरत पड़ी और वह दोबारा एटीएम मशीन पहुंची, पर उस समय तक युवती को जानकारी नहीं थी की उसका एटीएम कार्ड उन युवको द्वारा बदल दिया गया है, जब युवती के पास मौजूद एटीएम मशीन में बिलकुल भी काम नही किया तो वह उसकी शिकायत के लिए बैंक मैनेजर के पास पहुंची, तब बैंक मैनेजर द्वारा जांच कर बताया गया की उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उनका एटीएम कार्ड बदल गया है और उस समय तक उनके अकाउंट से 97000 निकाल लिए गए हैं।

सिवनी कोतवाली में की गई शिकायत

युवती को जैसे ही पूरी घटना समय आई वैसे ही युवती ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दिया, जिसके बाद वह सिवनी कोतवाली पहुंची और थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी, कोतवाली थाना प्रभारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है, और पूरे घटना क्रम की जांच करते हुए दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related