Homeसिवनीसिवनी: गांव कस्बे में और ढाबों में खुलेआम परोसी जा रही अग्रेजी...

सिवनी: गांव कस्बे में और ढाबों में खुलेआम परोसी जा रही अग्रेजी शराब

Date:

सिवनी, बरघाट,धारनाकला: सिवनी जिले के बरघाट विकास खंड के गांव कस्बो मे आबकारी एवं पुलिस के सरंक्षण मे अंग्रेजी शराब की बिक्री धडल्ले से जारी है और यही अंग्रेजी शराब महंगे दर मदिरा प्रेमी लेने को मजबूर है जहा एक तरफ कच्ची शराब की धरपकड मे तेजी देखी जा रही है और आबकारी पुलिस द्वारा प्रकरण भी बनाये जा रहे है वही दूसरी तरफ बात करे अंग्रेजी शराब की तो इस मामले मे आबकारी पुलिस क्यो मूक दर्शक बनी हुई है समझ से परे है.

जबकि छोटे छोटे गांव तथा कस्बो मे तक अंग्रेजी शराब महंगे दर मे मदिरा प्रेमियो को परोसी जा रही है जबकि अग्रेजी शराब की दुकान बरघाट के साथ साथ धारनाकला तथा आष्टा मे संचालित है किन्तु बात करे अंग्रेजी शराब की उपलब्धता की यह आस पास के हर गांव मे सुगमता से उपलब्ध हो जाती है. इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की आबकारी के संरक्षण मे ही अंग्रेजी तथा देशी शराब गांव गाव मे उपलब्ध हो रही है.

आबकारी द्वारा पकडी गई अग्रेजी शराब की पेटियो का मामला सुर्खियो मे

उल्लेखनीय है की आबकारी पुलिस के द्वारा मतदान के दिन पकडी गई अग्रेजी शराब की पेटियो के मामले मे भी आबकारी विभाग चर्चाओ मे है जहा आबकारी पुलिस इस मामले मे प्रकरण बनाना बता रही है वही यह भी आरोप लग रहे है की इस मामले मे कोई भी प्रकरण आबकारी पुलिस द्वारा रजिस्टर्ड नही किया गया है.

चूकि जिस स्थान पर अंग्रेजी शराब की पेटिया जब्त की गई थी और जिस व्यक्ति से जब्त की गई थी वह कुछ ही घंटो के बाद बाहर नजर आया ऐसी स्थिति मे लोगो का आरोप लगाना निश्चित है.

गांव कस्बे के साथ ढाबो मे भी उपलब्ध

यहा यह बताना भी लाजिमी है की जहा गांव कस्बो तथा देहातो मे सुगमता से शराब उपलब्ध है वही दूसरी तरफ ढाबो मे भी अंग्रेजी शराब सुगमता से उपलब्ध हो रही है ऐसी स्थिति मे आबकारी पुलिस की छापामार कार्यवाही सिर्फ कच्ची शराब तक ही सिमटकर रह गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related