Homeसिवनीसिवनी: प्रेस क्लब सिवनी के चुनाव संपन्न, अयोध्या बने अध्यक्ष

सिवनी: प्रेस क्लब सिवनी के चुनाव संपन्न, अयोध्या बने अध्यक्ष

Seoni: Election of press club Seoni concluded, Ayodhya became president

Date:


सिवनी। जिले के इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और वेब मीडिया के पत्रकारों के संगठन प्रेस क्लब सिवनी के चुनाव बुधवार को बाहूबली होटल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी लिमटी खरे एवं मनोज मर्दन त्रिवेदी की उपस्थिति में प्रतिष्ठापूर्ण इन चुनावों में अयोध्या विश्वकर्मा अध्यक्ष चुने गए।

ज्ञातव्य है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व प्रेस क्लब के गठन की कार्यवाही आरंभ की गई थी। इसकी सदस्यता के लिए लगभग 75 लोगों ने आवेदन किया था। सदस्यों के दस्तावेजों की जांच के उपरांत 69 सदस्यों के दस्तावेज वैध पाए गए।

इसमें एक संस्थान से एक ही सदस्य को मतदान के अधिकार दिए जाने के चलते कुल 62 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराया गया।

चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु उम्मीदवारों में अयोध्या विश्वकर्मा को 32, अब्दुल वाहिद खान को 17 एवं सुखदेव कुमार को 13 मत प्राप्त हुए। संस्था में दो उपाध्यक्ष चुने जाने थे। इमें राकेश नागफासे को 41, सुधीर बघेल एवं महेंद्र मर्सकोले को बराबर बराबर 27 मत एवं शानू पाशा को 26 मत मिले।

सुधीर बघेल के द्वारा महेंद्र मर्सकोले के साथ टाई होने पर स्वेच्छा से महेंद्र मर्सकोले को अपना समर्थन दिया गया, जिसकी सभी सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

सचिव पद हेतु रमेश ठाकरे को 30, अब्दुल काबिज खान को 23 एवं अखिलेश दुबे को 09 मत प्राप्त हुए। सहसचिव पद हेतु महेंद्र बघेल शेरू को 56, राजेंद्र तरवरे को 40 एवं मतीन नाशा को 20 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद हेतु संजीव क्रीडिया को 38 तो अभिनय जैन को 20 मत मिले।

इस तरह अध्यक्ष पद पर अयोध्या विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश नागफासे एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मर्सकोले, सचिव रमेश ठाकरे, वरिष्ठ सह सचिव महेंद्र बघेल शेरू, एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तरवरे पिंटू एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु संजीव क्रीडिया विजयी घोषित हुए।

प्रेस क्लब के संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी लिमटी खरे ने कहा कि सिवनी के इतिहास में पहली बात सत्तर से ज्यादा पत्रकारों ने एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया एवं चुनाव के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चुनाव अधिकारी द्वय ने चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नई चुनी हुई कार्यकारिणी सिवनी जिले में पत्रकारिता के मानदण्डों को स्थापित करने में महती भूमिका निभाएगी।

वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ने प्रेस क्लब के जरिए पत्रकारों के हितों का संरक्षण करते हुए एकजुटता की बात कही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...