Homeमध्य प्रदेशमप्र में 13 करोड़ पार हुआ कोविड वैक्सीनेशन का आँकड़ा, मुख्यमंत्री शिवराज...

मप्र में 13 करोड़ पार हुआ कोविड वैक्सीनेशन का आँकड़ा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डी बधाई

Covid vaccination figure crossed 13 crores in MP, Chief Minister Shivraj Singh Chouhan congratulated

Date:

मप्र में 13 करोड़ पार हुआ कोविड वैक्सीनेशन का आँकड़ा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डी बधाई: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का आँकड़ा 13 करोड़ के पार पहुँचने और एक करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने पर प्रदेशवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना योद्धाओं की प्रतिबद्धता और प्रदेशवासियों की सक्रिय सहभागिता ने मध्यप्रदेश को वैक्सीनेशन महा-अभियान की सफलता के एक नए क्षितिज पर पहुँचा दिया है।

कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव में एक करोड़ से अधिक नागरिकों ने कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवा लिया है। गत 10 अप्रैल 2022 से बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया था। आगामी 30 सितम्बर तक बूस्टर डोज नि:शुल्क लगवाए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, सप्तपर्णी और कचनार के पौधे लगाए। समिति, समाज कल्याण के कार्यों के साथ स्वच्छता और वृक्षा-रोपण के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है।

पौधरोपण में समिति के सर्वश्री भानु प्रताप, मनीष कोली, भगवती घिरमोरे, रवि परमार, भव्य सक्सेना, लकी चौबे, आशुतोष पाठक, और गुणदीप सिंह देओल सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इटारसी के श्री उमेश चंद्र वर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस के अवसर पर पौधा लगाया। उनकी पत्नी श्रीमती राजकुमारी वर्मा तथा पुत्र श्री निलेश वर्मा साथ थे।

पौधों का महत्व

आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसका उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related