Homeसिवनीसिवनी: कांग्रेस पार्टी हित में जिला पंचायत प्रत्याशी मोहन चंदेल की चुनाव...

सिवनी: कांग्रेस पार्टी हित में जिला पंचायत प्रत्याशी मोहन चंदेल की चुनाव से नाम वापसी, छिंदवाड़ा से फोन आते ही तेवर पड़े ठंडे

Seoni News: District Panchayat candidate Mohan Chandel's withdrawal from the election in the interest of Congress party, cold as soon as the call came from Chhindwara

Date:

सिवनी: जिला पंचायत सिवनी के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से सदस्य पद हेतु चुनाव लड़ रहे मोहनसिंह चंदेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन व पार्टी हित में अपना नाम वापस लेने की घोषणा पत्रकार वार्ता के दौरान की है।

मोहन चंदेल ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में क्षेत्रीय विधायक द्वारा तेज सिंह सूर्यवंशी का नाम प्रस्तावित किया था साथ ही यह भी कहा था कि निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 सामान्य वार्ड है तो सामान्य ही लड़ेगा।

ओबीसी वर्ग का व्यक्ति जब ओबीसी आएगा तब लड़ेगा। तेजसिंह रघुवंशी के वक्तव्य से क्षेत्र के लोग आहत हुए थे और कार्यकर्ताओं ने मुझे नामांकन भरने हेतु कहा था।

कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मैंने नामांकन फार्म भरा परंतु पार्टी ने अत्यंत तत्परता दिखाते हुए कारण बताओ नोटिस मुझे जारी किया गया जिसका जबाव मोहन चंदेल द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत कर दिया है।

मोहन चंदेल ने बताया कि पार्टी के निर्देश अनुसार स्थानीय विधायक की राय को प्राथमिकता दी जाए। ये अलग बात है कि सिवनी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी होने के बावजूद मुझसे प्रत्याशी चयन में राय लेना तो दूर चर्चा भी नहीं की गई।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, जिला प्रभारी गंभीर सिंह चौधरी की समझाश पर पार्टी हित में जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 से मोहनसिंह चंदेल ने अपना वापस लेने की पुष्टि की है तथा यह भी कहा कि वे इस वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देंगे।

छिंदवाड़ा से फोन आते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के तेवर पड़ गए ठंडे

दरअसल मोहन चंदेल के चुनाव मैदान में डटे रहने के बाद जिला कांग्रेस संगठन सक्रिय हुआ और कमलनाथ के करीबी आर.के मिगलानी से संपर्क किया गया और छिंदवाड़ा से फोन आते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के तेवर ठंडे पड़ गए जिसके बाद उन्होने विगत शनिवार को ही निर्णय कर लिया था कि वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related