Homeमध्य प्रदेशबहन की मौत से दुखी भाई ने, बहन की जलती चिता पर...

बहन की मौत से दुखी भाई ने, बहन की जलती चिता पर लेट कर दी जान; MP के सागर की घटना

SAGAR NEWS: The brother, saddened by the death of his sister, lay down on the burning pyre of his sister; MP's Sagar incident

Date:

सागर । जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बहन की मौत से सदमे में आए चचेरे भाई ने उसकी चिता पर लेटकर अपनी जान दे दी। मामला बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का है ।

मृतक चचेरे भाई-बहन के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम खेत गई ज्योति उर्फ प्रीति दांगी लापता हो गई थी, जिसका शुक्रवार को सुबह कुएं में शव बरामद हुआ था।

पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शाम 6 बजे प्रीति का अंतिम संस्कार किया गया था। दूसरे दिन शनिवार को ज्योति के बड़े पिता उदयसिंह का बेटा करण धार जिले से सागर के मझगवां बाइक से पहुंचा।

वह बाइक को रोड पर खड़ी कर श्मशान घाट गया और बहन की धधकती चिता को प्रणाम कर वह उस पर ही लेट गया, जैसे ही गांव वालों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।

परिजन जब तक श्मशान घाट पहुंचे 21 वर्षीय करण का शरीर बुरी तरह जल चुका था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह करण दांगी का अंतिम संस्कार ज्योति की चिता के पास ही किया गया।

मझगवा गांव के सरपंच भरत सिंह घोसी ने बताया कि बहन की चिता में लेटने से भाई झुलस गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसने अंतिम सांस ली, असमयिक एक घटना से दोनों की मृत्यु हो गई।

बहरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ज्योति कि शव का पंचनामा कार्यवाही करने के बाद कफन दफन के लिए उनकी सुपुर्द किया था अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया था दूसरे दिन उसका भाई पहुंचा और चिता में लेट गया था दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related