Homeसिवनीसिवनी: वैनगंगा तट से शराब दुकान हटाने की मांग तेज, जनसुनवाई में...

सिवनी: वैनगंगा तट से शराब दुकान हटाने की मांग तेज, जनसुनवाई में पहुंचा मामला

Seoni: Demand for removal of liquor shop from Wainganga coast intensifies, matter reached public hearing

Date:

सिवनी । जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत बने बैनगंगा तट और लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल मंदिर के समीप संचालित हो रही देशी शराब दुकान को हटाने के लिए धार्मिक संगठनों सहित नगर की विभिन्न मंदिर समितियों ने जनसुनवाई में गुहार लगाई है।

मंदिर समितियों द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि बताया गया कि पिछले कई वर्षों से बैनगंगा तट और लक्ष्मी नारायण मंदिर से कुछ ही दूरी पर देश शराब दुकान संचालित हो रही हैं।

जिसके चलते मां बैनगंगा नदी तथा गोल्डन टेंपल में लक्ष्मी नारायण के दर्शन और पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं को इसी शराब दुकान और मछली मटन मार्केट के सामने से होकर आना जाना पड़ रहा है जिससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।

पिछले कई वर्षों से धार्मिक संगठनों और मंदिर समितियों सहित गणमान्य नागरिकों के द्वारा इस देसी शराब दुकान को अनयंत्र स्थानांतरित करने की लगातार मांग की जा रही हैं।

इसी क्रम में पुनः नगर के सनातन धर्म सभा ट्रस्ट, काली मंदिर, खैरमाई मंदिर, शिव मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल, शिव गौरी मंदिर, वैष्णवी देवी मंदिर, राम रसिक दरबार, बेनगंगा दीपदान महोत्सव समिति तथा मोक्ष धाम जीर्णाेद्धार समिति ने अपने-अपने लेटर पैड पर इस शराब दुकान को हटाने के लिए मंगलवार को जनसुनवाई में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत को ज्ञापन सौंपा है।

स्कूल कॉलेजों की छात्राएं होती हैं परेशान

ज्ञात हो कि इस शराब दुकान बिल्कुल बाजू में ही जनपद पंचायत और कृषि विभाग के सरकारी दफ्तर हैं। कुछ ही दूरी पर जनपद शिक्षा केंद्र तथा पुलिस थाना भी है इन दफ्तरों में आने जाने वाले लोगों सहित महिलाओं को भी देसी शराब दुकान और उसके सामने लगने वाले मछली मटन मार्केट के बीच से ही इन दफ्तरों पर आना जाना पड़ रहा हैं जिससे लोग काफी परेशान हैं।

सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों से नगर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है क्योंकि शराब दुकान और मछली मटन मार्केट के बीच से ही होकर इन छात्राओं को रोजाना मुंह और नाक में हाथ रखकर आना जाना पड़ रहा हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related