Homeसिवनीसिवनी: सकारात्मक भूमिका निभा रहे कोरोना वॉलिंटियर

सिवनी: सकारात्मक भूमिका निभा रहे कोरोना वॉलिंटियर

Date:

सिवनी । जिले के जन अभियान परिषद के कोरोना वाॅलिटियर द्वारा सकारात्मक भूमिका निभाते हुए जनजागरूकता अभियान चलाकर डोर टू डोर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने बुधवार की देर शाम को जानकारी दी कि मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के आव्हान पर मैं कोरोना वॉलिंटियर योजना के अंतर्गत सिवनी जिले के कलेक्टर राहुल हरिदास फांटिग के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कुरई के कोरोना वॉलिंटियर्स के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्‍होंने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश शासन द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध में समाज की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है जिसमें कोरोना वॉलिंटियर्स अभियान के तहत कुरई विकासखंड के वॉलिंटियर द्वारा बुधवार को ग्राम सापापार रामपुरी एवं पिपरवानी में टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया

टीकाकरण करवाया गया इसमें सुनीता बरमैया एवं उनकी टीम गंगा प्रसाद देशमुख एवं उनकी टीम दुर्गा उईके अविनाश अहरवाल ने घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया और और वैक्सीनेशन सेंटर तक ले जाने में मदद की एवं सभी वॉलिंटियर्स द्वारा 2 गज की दूरी, बार-बार हाथ साबुन से धोना यह सब जागरूकता का कार्य अपने अपने ग्राम में किया जा रहा है।

आगे बताया कि कोरोना वाॅलिटियर द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है सभी लोगों को मास्क पहनने हेतु समझाया जा रहा है मास्क को ठीक से पहने इस हेतु भी जागरूक किया जा रहा है दीवार पर नारा लेखन के माध्यम से भी लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक करने में वॉलिंटियर्स द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related