Homeसिवनीसिवनी : कोविड-19 की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक कर रहे कोरोना...

सिवनी : कोविड-19 की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक कर रहे कोरोना वॉलिंटियर

Date:

सिवनी, @khabarsatta : कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश शासन द्वारा मैं भी कोरोना वालेंटियर योजना चलाई जा रही हैं, जिसका कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन मे सिवनी जिले मे बेहतर क्रियांवयन किया जा रहा हैं।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने बताया कि विकासखंड बरघाट जिला सिवनी में विकासखंड समन्वयक शोभना ठाकरे के साथ पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं द्वारा विकासखंड बरघाट जिला सिवनी द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं कोरोना अप्रोप्रियेट बिहेवियर (CAB) के प्रति वालेंटियर द्वारा जागरूक करने में अपना योगदान दिया जा रहा है।

लोगों को ठीक से मास्क पहनने,सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ ही कोविड वैक्सीन आवश्यक लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धारना के द्वारा अपने ग्राम में वेक्सिनेशन के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग दिया। समिति अध्यक्ष बसंत राहंगडाले सचिव शेर सिंह ठाकुर तथा बीएसडब्ल्यू के मेंटर्स राजकुमार राहंगडाले, छात्र तीरथ राहंगडाले, अशोक राहंडाले,अभिलाषा राहंगडाले, आशीष राहंगडाले द्वारा इस दिशा में सरहानीय प्रयास किया जा रहा है।

इसी तरह ग्राम पंचायत मऊ से लकेश क्षीरसागर ग्राम पंचायत आष्टा से सुशील साडिल,ग्राम पंचायत जाम से हिमांशु चौहान,ग्राम पंचायत विजयपानी से नेपाल सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत मंडी से मुकेश राहंडालें ग्राम पंचायत अमरवाड़ा से सतीश पटेल द्वारा अपने ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र में वॉलिंटियर की बेहतर भूमिका निभाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related