Homeसिवनीसिवनी कोरोना अपडेट: 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के साथ...

सिवनी कोरोना अपडेट: 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के साथ जिले में 124 एक्टिव मामले, 06 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

Seoni Corona Update: 124 active cases in the district with the confirmation of 15 new corona positive patients, 06 patients won the battle with Corona

Date:

सिवनी कोरोना अपडेट: 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के साथ जिले में 124 एक्टिव मामले, 06 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु आज 675 तथा अभी तक प्रगति 274734 सैंपल लिए गए। 

सिवनी जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 124 केस 

आज भेजे गये सैंपल की जांच में 15 केस पॉजिटिव मिले है तथा आज दिनांक तक कुल 6906 केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्चाात आज 6 तथा अभी तक 6754 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 15 तथा अभी तक कुल 124 केस है। 

टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करे

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिको से अपील की है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें।

साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छेह से हाथ साफ करें, 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करें।  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related