Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: 112 हुए स्वस्थ, वहीं 108 नये मरीज मिलें

सिवनी कोरोना न्यूज़: 112 हुए स्वस्थ, वहीं 108 नये मरीज मिलें

जिले में 868 एक्टिव केस

Date:

सिवनी । जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से कोरोना पॉजीटिव मरीज लगातार स्वस्थ रहें हैं। जिलें में एक्टिव केस की संख्या लगतार घट रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार 3 मई को कुल 112 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुये हैं, वही 108नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।

जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 92097 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 5328कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें से 4439 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में कोरोना के 868एक्टिव केस हैं तथा 784 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related