सिवनी कोरोना न्यूज़ : सिवनी जिले का दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

सिवनी (खबर सत्ता) : सिवनी जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज घंसौर में मिला था जिसके बाद अधिकांश लोगों का यही कहना पड़ रहा था की वहां पर कैसे स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीज को ठीक कर पायगा परन्तु संदेह करने वालों को स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन की टीम ने कोरोना के युद्ध में विजय पाकर सबका भ्रम दूर करने में सफलता पाया था।

वहीं अब दूसरी विजय सिवनी मुख्यालय से करीब ही स्थित कारीरात का युवक जो कि कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाया गया था उसे भी स्वास्थ्य विभाग के कोरोना यौद्धाओं ने कोरोना से युद्ध में विजय प्राप्त कर लिया है। इस विजय में जहां स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका तो स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन ने बहुत बड़ी भूमिका निभाया है।              

कोरोना पॉजिटिव युवक की  रिपोर्ट नेगेटिव आने व पूर्णत: स्वस्थ्य होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक को हंसते मुस्कुराते हुये विदाई दी गई है वहीं युवक ने भी सभी का अभिवादन किया। विदाई के समय चिकित्सक द्वारा युवक को सुरक्षा व बचाव के लिये समझाईश भी दिया गया।

अब सिवनी जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव संक्रमण का एक भी प्रकरण नहीं है सिवनी जिला कोरोना संक्रमण के मामले में निरंक हो गया है। यह खबर सिवनी जिले के लिये सबसे अच्छी है सुखद है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, नर्स सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी, जिला व स्थानीय प्रशासन बधाई के पात्र है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *