Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: आज मिले 48 कोरोना पॉजिटिव मरीज, स्वस्थ हुए 30,...

सिवनी कोरोना न्यूज़: आज मिले 48 कोरोना पॉजिटिव मरीज, स्वस्थ हुए 30, कुल कोरोना पॉजिटिव 198

Seoni Corona News: 48 corona positive patients found today, 30 recovered, total corona positive 198

Date:

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 सैम्पिलिंग का कार्य निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु विगत दिवस 1029 तथा अभी तक कुल 278136 प्रगति सैंपल लिए गए।

उन्होंने बताया कि विगत दिवस भेजे गये सैंपल की जांच में 48 केस पॉजिटिव मिले हैं तथा आज दिनांक तक कुल 7039 केस पॉजिटिव मिले है, वहीं 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में वर्तमान में 198 एक्टिव केस है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिकों से अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करने एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करने के साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करने तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहनने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करने व 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करने संबंधी अपील की है।        

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related