सिवनी “चेतन जैन”। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस कुल 63 कोरोना मरीज स्वस्थ हुये हैं, वही 148 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।
जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 87466 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 4243कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 3321 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
वर्तमान में कोरोना के 905 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 766 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।