Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: जिले में कोरोना वायरस के 24 एक्टिव केस, 24...

सिवनी कोरोना न्यूज़: जिले में कोरोना वायरस के 24 एक्टिव केस, 24 घंटों में 5 नए व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Seoni Corona News: 24 active cases of corona virus in the district, 5 new corona infected in 24 hours

Date:

सिवनी: कोरोना वायरस संक्रमण सिवनी जिले में भी अब तेजी से पैर पसारने लगा है जिसे यदि कोरोना वायरस की तीसरी लहर का प्रकोप कहा जाए तो कुछ गलत नही होगा , क्योंकि पूरे मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अपना रूप दिखाने लगी है

सिवनी में भी लगातार जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामले मिलते ही जा रहे है. सिवनी जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सिवनी जिले में कुल नए 5 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है

अब सिवनी जिले की बात करें तो सिवनी जिले में कोरोना वायरस से एक्टिव मरीजों की संख्या 24 हो चुकी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच हेतु पिछले 24 घंटे में 612 सेंपल लिए गए वहीं कुल 972 रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई जिनमें से कोरोना वायरस सेंपल रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5 है तथा 954 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह से कुल 24 मरीज वर्तमान समय में सिवनी जिले में कोरोना से संबंधित बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: MP में कोरोना के एक दिन में 2300 केस, 12 साल से कम उम्र के 286 बच्चे संक्रमित; MP में कब बंद होंगे स्कूल कॉलेज?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related