Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: जिले में मिले 148 नए कोरोना पाॅजिटिव, अब 798...

सिवनी कोरोना न्यूज़: जिले में मिले 148 नए कोरोना पाॅजिटिव, अब 798 एक्टिव मरीजों की संख्या

Date:

सिवनी । स्वास्थ्य विभाग सिवनी द्वारा 16 अप्रैल 2021 को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 148 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिले है, जिसे मिलाकर जिले में कुल 798 मरीज कोरोना पाॅजिटिव है, वही 45 मरीज स्वस्थ हुए है।

जिले में लगातार संक्रमण फैल रहा है वही प्रतिदिन पाॅजिटिव मरीज मिलने की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकडा बहुत कम है। वही इस महामारी से मृत होने वाले लोगों की जानकारी प्रशासन सार्वजनिक नहीं कर पा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में 627 कोरोना जांच हेतु सेंपल लिए गए है वही अब तक जिले में कुल 83337 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए जा चुके हैं जिसमें से अब तक 3026 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं, जिनमें 2216 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में कोरोना के 798 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 700 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं, जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

सिवनी में अभी तक कुल 124875 लाभार्थियों को लगा कोविड टीका

बीते माह 16 जनवरी 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक जिला सिवनी में कुल मिलाकर 124875 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके से टीकाकृतकिया गया है।

हेल्थ केयर वर्कर= 8752 प्रथम ड़ोज एवं 5526 सेकंड डोज लगा है।
फ्रंटलाइन वर्कर=4657 प्रथम डोज एवं 3637 सेकंड डोज लगा है।
सीनियर सिटीजन 45 साल से 59 साल तक =42757 प्रथम रोज एवं 605 सेकंड डोज लगा है।
सीनियर सिटीजन 60 साल से अधिक उम्र वाले =प्रथम डोज 55649 एवं सेकंड डोज 3302 लगा है।

इस प्रकार से जिला सिवनी में अभी तक कुल मिलाकर 124875 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके से टीकाकृत किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...