Homeसिवनीसिवनी: कांग्रेस ने बरघाट में विधानसभा चुनाव में तगड़ी जीत के लिए...

सिवनी: कांग्रेस ने बरघाट में विधानसभा चुनाव में तगड़ी जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया खास मंत्र

Date:

सिवनी, बरघाट (एस.शुक्ला): नव नियुक्त काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज राहंगडाले के द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं काग्रेस कमेटी के प्रभारी चौधरी गंभीरसिह तथा काग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार के दिशा निर्देश पर काग्रेस पार्टी के बीएलए कार्यकर्ता पदाधिकारी गण हेतू बूथ प्रबंधन एक दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन बरघाट आदर्श लान मे आयोजित हुआ.

जिसमे क्षेत्र के कार्यकर्ता भारी तादाद मे उपस्थित हुए तथा नव नियुक्त काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज राहगंडाले के द्वारा आयोजित सम्मेलन की प्रसंसा करते हुऐ बरघाट विधानसभा मे पुनः अपने प्रत्याशी की जीत का सकंल्प लेते हुऐ कार्यक्रम को सम्पन्न कर मजबूती और इमानदारी के साथ बरघाट फतह का भी एलान करते हुऐ काग्रेस कार्यकर्ता अपने रंग मे दिखाई दिए.

ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व मे पहला कार्यक्रम

उल्लेखनीय है की लम्बे समय के बाद बरघाट विकास खंड मे काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का नेतृत्व मे इतना विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ है.

जिसमे छेत्र के काग्रेस कार्यकर्ता ओ की हजारो की तादाद मे संख्या दिखाई दी और कार्य कर्ता ओ मे पार्टी के प्रति उत्साह भी नजर आया जो तपती गर्मी मे भी अपने उत्साह को कार्य कर्ता प्रदर्शित कर रहे थे.

इस विशाल सम्मेलन ने यह भी संकेत दे दिये है की आने वाले विधान सभा के चुनाव मे कार्य कर्ता अपनी पार्टी के प्रति कृत संकल्पित रहेगे.

जनसंपर्क मे आई तेजी

यहा यह भी उल्लेखनीय है आने वाले कुछ ही माह मे विधान सभा चुनाव का बिगुल बजना है और इसी को ध्यान मे रख टिकिट की दौड मे शामिल जन प्रति निधियो ने छेत्र मे जनसम्पर्क मे भी तेजी लाते हुऐ मेल मुलाकात का दौर प्रारम्भ कर दिया है.

दूसरी तरफ यह कहना भी गलत नही होगा की दोनो दलो कांग्रेस और भाजपा मे टिकिट की दौड मे एक नही अपितु अनेको नाम सामने आ रहे है और इनके द्वारा किये जा रहे दौरे व जनसम्पर्क भी यही बंया कर रहे है की बरघाट विधान सभा की दौड मे अनेको नेता दोनो दलो से शामिल है.

किन्तु यह तो आने वाला समय ही बतायेगा की दोनो दलो की टिकिट दौड मे किसे सफलता हाथ लगती है और आने वाला समय यह भी तय करेगा की छेत्र का मतदाता किसे अपना नेता मानते हुऐ मतदान करेगा किन्तु यह भी सही है की दोनो दलो मे फैली गुटबाजी किसे लाभ पहुंचाती है चूकि कुछ समय पूर्व सम्पन्न हुऐ जनपद एवं नगर परिषद के चुनाव ने मतदाताओ को सच के आईने से अवगत जरूर करा दिया है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related