सिवनी: वर्तमान में भाजपा संगठन में नवगठन कि प्रक्रिया तेजी से चल रही है, इसी बीच युवराज राहंगडाले को जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा हो जाने के पश्चात अब लोगो की नजर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की तरफ टिकी हुई है, और इसके लिए बहुत से चेहरे सामने आने लगे हैं।
सिवनी की बात करे तो सिवनी नगर में भी युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए अनेको दावेदार सक्रिय हो गये हैं। दावेदारों की बात करें तो विशाल गोस्वामी, मयंक पवमे, विनायक शर्मा, रिषभ चौरसिया, संदीप मनाठाकुर का नाम अभी सिवनी नगर दक्षिण के अध्यक्ष पद हेतु चर्चा का विषय बना हुआ है।
विशाल गोस्वामी की बात करें तो विशाल का नाम सिवनी नगर दक्षिण की दावेदारी विशाल गोस्वामी का नाम प्रबल दावेदारी के रूप में सामने आ रहा है विशाल गोस्वामी बजरंग दल कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शाखा कार्यवाहक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ता से लेकर दो बार नगर मंत्री विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमो में महत्व पूर्ण भूमिका निभाते आ रहे है
वही विशाल गोस्वामी युवा वर्ग की अच्छी टीम उनके साथ है जिला मोर्चा अध्यक्ष अपनी जिले की कार्यकारणी में किसे स्थान देते है इसको लेकर हलचल जारी है. विशाल गोस्वामी अपनी साफ छवि व कर्मठ्ता के लिये पहचाने जाने वालों में से एक है.
गलियारों में चल रही हलचल के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि विशाल गोस्वामी वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष व सिवनी विधायक के भी करीबी कहे जाते है। यदि वाकई में विशाल भाजपा जिलाअध्यक्ष और विधायक के करीबी हुए और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनते है तो पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ सकती है.
मयंक पवमे की बात करें तो मयंक पवमे पूर्व में विद्यार्थी परिषद के नगर उपाध्यक्ष रहे है साथ ही युवा मोर्चा में पूर्व नगर मंत्री,पूर्व नगर महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई है।
सिवनी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दक्षिण की दावेदारी में अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल गोस्वामी, मयंक पवमे, विनायक शर्मा, रिषभ चौरसिया, संदीप मनाठाकुर ही शामिल है
ये सभी चेहरे जो अभी सिवनी युवा मोर्चा दक्षिण अध्यक्ष की दावेदारी में है गत विधान सभा व लोक सभा चुनाव में भी ये सभी दावेदार भाजपा संगठन की ओर से अच्छी खासी भूमिका अदा कर चुके है।