Homeसिवनीसिवनी: एक्शन मोड में सीएमओ पूजा बुनकर, इन दुकानों तोडने के दिये...

सिवनी: एक्शन मोड में सीएमओ पूजा बुनकर, इन दुकानों तोडने के दिये निर्देश

Seoni: CMO Pooja weavers in action mode, instructions given to break these shops

Date:

सिवनी: विगत दिवस हुई अतिवृष्टि भारी बारिश के चलते सिवनी नगर के बाहुबली चौक स्थित उक्त क्षेत्र की दुकानों के आसपास जलभराव हो रहा था, जिसकी शिकायत मिलनें पर आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर द्वारा निरिक्षण किया गया.

निरिक्षण के दौरान बाहुबली चौक स्थित नालों का निरीक्षण किया गया एवं नगर पालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उक्त नाले को खुलवाकर उसकी तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिये गये एवं जनता से जन सहयोग का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें: सिवनी: शिक्षिका की मौत, कथित डॉक्टर पर लगे गलत उपचार के आरोप

सीएमओ ने पुरानी सब्जी मंडी की दुकानों का किया निरीक्षण जर्जर हो चुकी दुकानों तोडने के दिये निर्देश

सीएमओ सुश्री पूजा बुनकर द्वारा आज दिनांक 18 जुलाई 2022 को पुरानी सब्जी मंडी की दुकानों का निरीक्षण अपने तकनीकी अमले के साथ पहुंचकर किया गया। यह भी पढ़ें: सिवनी: बंडोल में नवविवाहिता पूजा को मिट्टी तेल डालकर जलाने वाले पति, सास, ससुर गए जेल

ज्ञात होवे कि बीते दिवस हुई भारी बारिश के चलते नगरपालिका कार्यालय के बाजू स्थित पुरानी थोक सब्जी मंडी नगर पालिका काम्पलेक्स की 5 दुकाने धराशायी हो चुकी है एवं उसके आसपास की दुकानों में दरारें आने से अन्य दुकाने कमजोर एवं जर्जर हो चुकी दुकानों को तत्काल तोडने के निर्देश सीएमओ द्वारा दिये गये जिसके परिपालन में लोककर्म विभाग के कर्मचारियों द्वारा जर्जर हो चुकी दुकानों को जेसीबी के माध्यम से तोडा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related