Homeसिवनीसिवनी: रिश्वतखोर पंचायत समन्वयक, 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार; लोकायुक्त टीम...

सिवनी: रिश्वतखोर पंचायत समन्वयक, 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार; लोकायुक्त टीम की कार्यवाही जारी

Seoni: Bribery Panchayat coordinator, arrested taking bribe of 15 thousand; Lokayukta team proceedings continue

Date:

सिवनी: जिला मुख्यालय में जनपद पंचायत सिवनी में पदस्थ पंचायत समन्वयक सुमेर सिंह उइके को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शनिवार को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जबलपुर लोकायुक्त के निरीक्षक कमल सिंह उइके ने बताया कि आवेदक सतेंद्र सिंह राजपूत ग्राम पोतलपानी निवासी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नि ग्राम पंचायत सागर में सरपंच रही हैं।

उनके कार्यकाल में ग्राम पंचायत अंतर्गत सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य कराया गया था जिसका शेष भुगतान 196000 रूपये बाकी था।

इस भुगतान को किए जाने हेतु 15 हजार रूपये की मांग पंचायत समन्वयक सुमेरसिंह उइके द्वारा की गई थी। जहां योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त के दल ने जिला मुख्यालय में जिला अस्पताल के सामने पंचायत समन्वयक को धरदबोचा।

आगे की कार्यवाही लोकायुक्त के दल द्वारा की जा रही है। कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त के दल ने निरीक्षक कमल सिंह उइके, आस्कर किंडो व अन्य सदस्य शामिल रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related