HomeसिवनीSeoni Bhukamp : सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!

Seoni Bhukamp : सिवनी में रात्रि 12:55 पर महसूस हुआ जोरदार झटका!

Date:

सिवनी : सिवनी जिले में आज 04 सितम्बर 2020 रात्रि लगभग 12:55 मिनिट पर लोगो ने जोरदार झटके महसूस किए परन्तु यह झटके भूकंप के थे इसकी पुष्टि नही हो पाई है , यह झटके सिवनी नगरीय क्षेत्र के लगभग सभी इलाको में महसूस किये गए.

रात्रि में जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किये वैसे ही सोशल मीडिया में चर्चाओ का दौर रात्रि में ही तेज हो गया, चल रही चर्चाओं की माने तो सिवनी में लगभग 12 बजकर 55 मिनिट पर भूकंप के झटके महसूस किए। लोग ये दावा कर रहे है कि निश्चित ही सिवनी में भूकंप आया है.

Update : 12:55 के बाद 01:19 पर दूसरा झटका भी हुआ महसूस जो की 12 बजकर 55 मिनिट पर महसूस हुए झटके से हल्का था

ऐसे ही कुछ झटके विगत कुछ दिनों पहले भी सिवनी जिले में महसूस किये जा चुके है परन्तु उस समय भी सिवनी में किसी भी प्रकार की भूकंप की आधिकारिक पुष्टि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा नही की गयी थी

इससे पहले सिवनी जिले में 17 अगस्त को लगभग दोपहर 2 बजकर 34 मिनिट पर भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे परन्तु प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टि इस विषय में नही की गयी थी जिससे ये कन्फर्म नहीं हो पाया था की यह भूकंप ही है या फिर शहर के आस पास कहीं हो रही ब्लास्टिंग के झटके थे

इससे पहले 1997 में 8.2 तीव्रता से आया था भूकंप
1997 में भी आया था भूकंप 22 मई 997 को 8.2 तीव्रता से आए भूकंप में कई घर और इमारतें ढ्ह गई थीं तथा इससे सिवनी में भी नुकसानी हुई थी। उस समय सिवनी सहित समीपस्थ जिले जबलपुर, छिन्दवाड़ा, व मण्डला भी भूकंप से प्रभावित हुये थे, जहाँ 8.2 तीत्रता वाला भूकंप आया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related