Homeसिवनीसिवनी: थाना के पीछे 22 साल का युवक पेड़ में फांसी के...

सिवनी: थाना के पीछे 22 साल का युवक पेड़ में फांसी के फंदे में झूलता मिला, मौत

Seoni: Behind the police station, a 22-year-old youth was found hanging in a noose hanging in a tree, death

Date:

सिवनी। नगर के टैगोर वार्ड हरिजन कल्याण (एजेके) थाना के पीछे लगे पेड़ में 22 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

शनिवार को सुबह जब आसपास के लोगों ने 22 साल के युवक के शव को लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल क्षेत्रवासी परिजनों ने डूंडासिवनी थाना में दी। जहां पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

टैगोर वार्ड स्थित वैष्णो देवी माता मंदिर के सड़क के दूसरी ओर रह रहे 22 वर्षीय युवक देवी प्रसाद उइके ने अज्ञात कारणों के चलते एजेके थाना के पीछे लगे एक विलायती इमली के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

परिजनों ने बताया कि देवी प्रसाद उइके पिता स्वर्गीय रमेश उइके अपने छोटे भाई देवीशंकर (19) के साथ रहते थे। मां पुणे में मजदूरी करती हैं। देवी प्रसाद उइके कभी बस में कंडक्टरी का कार्य तो कभी शादी समारोह आयोजित स्थल लॉन में फ्लावर साज-सज्जा का काम करके अपना गुजर-बसर कर रहा था।

शुक्रवार की शाम को बाजार से चना लेकर आया जहां परिवार के साथ मिलकर चना खाया। इसके बाद शाम 6:00 बजे अकेला कहीं निकल गया। रात भर घर नहीं लौटा। परिजनों ने समझा कि वह किसी काम से कहीं चला गया है वही इनके पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी राधेश्याम ठाकुर ने जब अपने घर के पीछे का दरवाजा खोला तो देखा उनके घर के पीछे व एजेके थाना के पीछे लगे विलायती इमली के पेड़ पर एक रस्सी में कोई युवक फांसी लगाकर झूलता नजर आया

जिसे देखकर वे हक्के-बक्के हो गए।जब वह पेड़ के निकट पहुंचे तो उन्हें देवी प्रसाद का शव नजर आया। वहीं परिजनों ने बताया कि देवी प्रसाद का ना किसी से झगड़ा था ना कोई अन्य कोई कर्ज था और ना ही बीमारी।

युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह परिजनों को समझ से परे है। फिलहाल डूंडासिवनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...