Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: लगातार हवा का रुख बदलने से मौसम मेंं उतार चढ़ाव...

MP WEATHER: लगातार हवा का रुख बदलने से मौसम मेंं उतार चढ़ाव जारी, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

MP WEATHER: Due to continuous change in wind direction, the weather continues to fluctuate, there is a possibility of light rain in these districts

Date:

भोपाल । उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस वजह से मप्र में हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है। इस वजह से जहां तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है, वही पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बौछारें पड़ रही हैं।

शनिवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है।

इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के कारण जहां हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, वहीं बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी भी आ रही है।

जिसके चलते जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इन क्षेत्रों में शनिवार को भी वर्षा होने की संभावना है।

उधर शनिवार को जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बने चक्रवात के समाप्त होने के आसार हैं। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

इस वजह से अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य रहा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...