Homeसिवनीसिवनी: बारिश के सैलाब में बरघाट, तीन दिनो से बरघाट छेत्र मे...

सिवनी: बारिश के सैलाब में बरघाट, तीन दिनो से बरघाट छेत्र मे मौसम की बेरूखी; तेज मूसलाधार बारिश से नुक्सान ही नुक्सान

Seoni: Barghat in the flood of rain, the harshness of the weather in Barghat area for three days; Damage due to heavy torrential rain

Date:

धारनाकला (एस.के.शुक्ला): तेज मूसलाधार बारिश के कारण अनेक लोगो को जहा छति का सामना करना पडा है वही लगातार तीन दिनो से बरघाट छेत्र मे मौसम की बेरूखी बनी हुई है लगातार सोलह सत्रह घन्टे की तेज बारिश ने जो कहर ढाया है उससे कोई भी अछूता नही रहा है.

वही छेत्र के बुजुर्ग वर्ग की माने तो उनका कहना है बीसो साल पुराने रिकार्ड को भी इस बार बारिश ने तोड दिया है जहा ग्रामीण अंचलो के छोटे नदी नाले जहा उफान पर लगातार बने रहे वही किसानो के खेतो से लगे नदी नाले भी छतिगृसत हुऐ है तथा किसानो के द्वारा लगाया धान का रोपा तक लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पानी मे बहता हुआ नजर आया है

चूकि छेत्र के समस्त खेत तेज बारिश के कारण पानी मे डूबे हुऐ नजर आये और घंटो के बाद खेतो मे भरा हुआ पानी खेतो से निकाश हो पाया है. जहा इस तेज बारिश मे अनेको इमारत व मकानों मे बरसात का पानी भर गया वही दूसरी तरफ धारनाकला तालाब मे बना रिपटा भी छति ग्रस्त होकर टूट गया जिससे किसानो के खेतो मे पानी भर गया और तालाब के पानी के बहाव धान के रोपे तक बह गये तथा मछुआरो द्वारा बीज के रूप छोडी गई मछलिया भी पानी के बहाव मे बहती हुई नजर आई

तेज और मूसलाधार बारिश के कारण तालाब के बहते पानी को रोकने के लिये पंचायत के कर्मचारी प्रयास मे लगे हुऐ है चूकि पिछले माह ही इस तालाब मे मनरेगा के तहत गहरीकरण का कार्य भी हुआ है ऐसी स्थिति मे तालाब मे भरा पानी तेजी से बह रहा है जहा तेज बारिश मे जन जीवन प्रभावित कर दिया है

वही धारनाकला मे बरसात के पानी की पूर्ण निकासी की व्यवस्था न होने से आने वाले समय मे भी परेशानी और दिक्कत से इंकार नही किया जा सकता

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related