Homeसिवनीसिवनी: बारापत्थर क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला, तीन घायल - VIDEO...

सिवनी: बारापत्थर क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला, तीन घायल – VIDEO VIRAL

Date:

सिवनी। शहर के बारापत्थर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक क्लीनिक के सामने कुछ अज्ञात युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। यह घटना ज्योति झरिया डॉक्टर के घर के सामने स्थित क्लीनिक के बाहर हुई, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अचानक क्लीनिक के बाहर आए और बिना किसी पूर्व चेतावनी के हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं|

पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाने को दी और FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। समाचार लिखे जाने तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि FIR दर्ज होते ही मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

CCTV Footags देखने के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा इंस्टाग्राम चैनल जॉइन करें : अधिक जानकारी जुटाई जा रही है, और FIR दर्ज होने के बाद अगली खबर में आपको पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related