Homeसिवनीसिवनी: असफाक खान, भुरू, शमशेर और सरीफा पर FIR दर्ज, बारापत्थर क्षेत्र...

सिवनी: असफाक खान, भुरू, शमशेर और सरीफा पर FIR दर्ज, बारापत्थर क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष की मुख्य वजह आई सामने

Date:

दिनांक 19 जून 2025 को शाम के समय लगभग 5:45 बजे, सिवनी जिले के सी.व्ही. रमन वार्ड, आशा विला-2 कॉलोनी निवासी एक मेडिकल व्यवसायी के साथ न्यू भारती मेडिकल स्टोर्स, शास्त्री वार्ड, प्रशांत गैस एजेंसी के पास गंभीर मारपीट एवं धमकी की घटना घटित हुई। यह हमला न सिर्फ अचानक था, बल्कि योजनाबद्ध प्रतीत होता है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब मेडिकल स्टोर्स पर एक व्यक्ति और दो महिलाएं डॉक्टर ज्योति झारिया द्वारा लिखी गई दवाओं की पर्ची लेकर दुकान पर पहुँचे। दवाइयों की जानकारी पूछने पर जब दुकान संचालक ने उत्तर दिया कि विस्तृत जानकारी डॉक्टर से प्राप्त करें, तब उस व्यक्ति ने बेहद अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए कहा – “क्या माँ चुदवाने के लिए मेडिकल खोला है?”

दुकानदार को धमकी और दुकान पर हमला

दुकानदार ने जब आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया और दवाइयाँ देने से मना किया, तो वह व्यक्ति गाली-गलौच करने लगा। विवाद बढ़ता देख दुकान मालिक अतुल मिश्रा ने हस्तक्षेप करते हुए दवा देने को कहा, लेकिन दवाइयाँ लेते समय ही वह व्यक्ति गंभीर धमकी देता है – “पूरे मोहल्ले में आग लगा दूँगा।” इस पर पुनः दवाइयाँ देने से मना कर दिया गया, जिसके बाद वह व्यक्ति “देख लेने” की धमकी देता हुआ वहाँ से चला गया।

दूसरे हमले की योजना और क्रियान्वयन

शाम लगभग 5:45 बजे, पीड़ित और उसका सहयोगी नीलेश झारिया दुकान में मौजूद थे कि वही व्यक्ति दो अन्य व्यक्तियों के साथ दुकान में घुस आया। साथ में पहले आई महिला सरीफा भी थी। महिला ने जैसे ही दुकान मालिक को देखा, उसने कहा – “यही है दुकान का मालिक, इसको खींचो।”

इसके बाद सरीफा ने झापड़ मारा, और तीनों व्यक्ति हाथ-मुक्कों, लाठी और कैंची से दुकानदार पर हमला करने लगे। बचने की कोशिश में वह गिर पड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें गिराकर पीटना जारी रखा।

हमले में घायल हुए तीन लोग – गंभीर चोटें

इस बर्बर हमले में दुकानदार को बाँये कान, छाती, पीठ, कलाई और दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आईं। साथी कर्मचारी नीलेश झारिया को कैंची से दाहिनी भुजा में चोट पहुँची जबकि अतुल मिश्रा को बांयी कोहनी के नीचे गंभीर घाव लगा।

हमलावरों ने जाते-जाते धमकी दी – “हमसे मत उलझना, वरना जान से खत्म कर देंगे।”

सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से हमलावरों की पहचान

घटना के तुरंत बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर परिचितों को दिखाया गया। फुटेज और जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान असफाक खान, भुरू, शमशेर और महिला सरीफा के रूप में हुई। घटना को अजय मिश्रा, दिलीप राय, रतन राय और टिंकू खरे ने भी प्रत्यक्ष रूप से देखा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों पर BNS की धारा 296, 115 (2), 118(1), 351 (2), 3 (5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है.

पीड़ितों का जिला अस्पताल में उपचार और थाने में रिपोर्ट दर्ज

घटना के तुरंत बाद तीनों पीड़ित जिला अस्पताल सिवनी गए और इलाज कराया। तत्पश्चात अतुल मिश्रा के साथ थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। हमलावरों की गिरफ्तारी एवं दंडात्मक कार्रवाई की माँग की गई है।

यह भी पढ़ें: सिवनी: बारापत्थर क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला, तीन घायल – VIDEO VIRAL

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

घटना पर स्थानीय समुदाय में आक्रोश – सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस प्रकार की दिनदहाड़े हिंसक घटना ने स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश पैदा किया है। सवाल उठ रहे हैं कि यदि मेडिकल जैसे जनसेवा से जुड़े व्यवसाय पर इस तरह खुलेआम हमला हो सकता है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस प्रकार के हमलावरों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा जाएगी

मांग – हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और मेडिकल व्यवसायियों की सुरक्षा

पीड़ित पक्ष एवं स्थानीय व्यापारी संगठनों ने मांग की है कि:

  • सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए
  • मेडिकल दुकानों की सुरक्षा के लिए स्थायी पुलिस गश्त का प्रबंध हो।

यह मामला केवल एक व्यक्ति या दुकान का नहीं, बल्कि सिवनी जैसे शांतिप्रिय नगर में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों का प्रतीक बन गया है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह दूसरे व्यवसायियों के लिए भी खतरे की घंटी हो सकती है। हम प्रशासन से अपेक्षा करते हैं कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार का दुस्साहस न कर सके।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related