Homeसिवनीसिवनी: महामाया वार्ड में 10 मिनिट की बारिश से बना वार्ड के...

सिवनी: महामाया वार्ड में 10 मिनिट की बारिश से बना वार्ड के अन्दर तालाब; नगरपालिका की खुली पोल

Date:

सिवनी– सिवनी जिले में आज शाम करीब 10 मिनट तक हुई तेज़ बारिश ने नगरपालिका सिवनी की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। महामाया वार्ड की हालत इस बारिश के बाद बद से बदतर हो गई। टूटी और अव्यवस्थित नालियों की वजह से सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक में गंदा पानी भर गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि महामाया वार्ड, जो नगरपालिका सिवनी के अंतर्गत आता है, वहां की नालियों की दशा पहले से ही जर्जर स्थिति में है। मात्र 10 मिनट की बारिश में ही पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया और नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया. महामाया वार्ड में यह आलम सिर्फ इस बारिश में नहीं है बल्कि हर वर्ष बारिश में यहाँ यही हाल होता है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पूर्व में अनेकों बार पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत दर्ज की जा चुकी है। वार्डवासियों ने बार-बार नालियों के निर्माण व मरम्मत की मांग की है, लेकिन आज तक न तो वार्ड पार्षद ने और न ही नगरपालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।अब जबकि मानसून ने दस्तक दे दी है, लोगों को हर बार बारिश होने पर इसी समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

एक निवासी ने बताया, “हमने कई बार शिकायत की, पार्षद से लेकर नगरपालिका तक सभी को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हमें डर है कि बरसात का पूरा मौसम इसी तरह बीतेगा और गंदा पानी घरों में घुसता रहेगा।”

इस स्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सिवनी नगरपालिका की व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही सक्रिय है, जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। यदि जल्द कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो बारिश का यह मौसम गांधी वार्ड के नागरिकों के लिए नरक समान हो सकता है।

प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वह जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र नालियों की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related