Homeसिवनीसिवनी: सीएम शिवराज के सिवनी भ्रमण कार्यक्रम में संशोधन, पहुंचकर दलसागर स्थित...

सिवनी: सीएम शिवराज के सिवनी भ्रमण कार्यक्रम में संशोधन, पहुंचकर दलसागर स्थित टापू में राजा दलपत शाह की मूर्ति का करेंगे भूमिपूजन

Date:

सिवनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्राप्त अधिकृत प्रवास कार्यक्रम अनुसार बुधवार 19 जुलाई को अपरान्ह 12.30 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुकतारा हैलीपेड पहुंचेंगे एवं 1.40 बजे हैलीपेड सुकतारा से कार द्वारा सड़क मार्ग से होते हुए छिंदवाड़ा चौक गणेश मंदिर सिवनी पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 2 से 3 बजे तक जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो कर जिले वासियों का अभिवादन स्वीकार करेगें।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा चौक, मठ स्कूल, ढीमरी मोहल्ला चौक, दुर्गा चौक, नेहरू रोड, नगर पालिका चौराहा, बस स्टेंड से होते हुए दल सागर टापू पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री श्री चौहान राजा दलपत शाह की मूर्ति का भूमि पूजन कर कचहरी चौंक से जय स्तंभ होते हुए दोपहर 3 बजे एमएलबी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जिले वासियों को संबोधित करेंगे।

उपरांत मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम स्थल से सांय 4.45 बजे हैलीपेड सुकतारा पहुंचेंगे तथा हैलीकॉप्टर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 19 जुलाई को सिवनी जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सिवनी जिले के 287 करोड़ 48 लाख से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान सिवनी में 9 करोड़ 40 लाख 32 हजार रूपये के 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1 करोड़ 15 लाख 50 हजार रूपये के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3 करोड़ 53 लाख 9 हजार रूपये से शासकीय महाविद्यालय बरघाट में 6 अतिरिक्त कक्षों, 1 करोड़ 31 लाख 69 हजार रूपये के ग्राम ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन एवं आवास गृहों, 1 करोड़ 30 लाख रूपये की सिवनी नगरीय निकाय की पाँच प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 32 करोड़ 76 लाख 4 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल धनौरा, 28 करोड़ 60 लाख 49 हजार रूपये के सीएम राईज स्कूल मुर्गहाई, 16 करोड़ 63 लाख रूपये के क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी, 2 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपये के 8.542 किमी लम्बाई के सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग, 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपये के 3.88 किमी लम्बाई के सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग, 1 करोड़ 84 लाख 71 हजार रूपये के 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बगहाई, 53 करोड़ 28 लाख रूपये की सिवनी जलावर्धन योजना एवं विस्तार, 7 करोड़ 44 लाख 75 हजार रूपये के दल सागर तालाब में फाउंटेन लाईट एवं साउंड सिस्टम कार्य एवं 126 करोड़ 21 लाख रूपये के सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच 07 पर 630 मीटर रेल्वे ओवर ब्रिज तथा 12.67 किमी फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related