Home » सिवनी » सिवनी: केवलारी के लिए गर्व का पल, केवलारी को मिला जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का गौरव

सिवनी: केवलारी के लिए गर्व का पल, केवलारी को मिला जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का गौरव

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

Follow Us
Keoalri-Gau-Shala
Seoni News: सिवनी: केवलारी के लिए गर्व का पल, केवलारी को मिला जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का गौरव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी (Seoni News): केवलारी को मिला जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का गौरव. कलेक्टर सिवनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कामधेनु गौशाला बगलई केवलारी को जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला के लिए सम्मानित किया।

दिनांक 8 अगस्त 2023 को गौशाला में अचानक एक मध्यप्रदेश शासन का वाहन आता है। और अपनी जांच कर चला जाता है। कोई कुछ समझ पाता उसे पूर्व ही अधिकारियों का दल अपनी निरीक्षण प्रक्रिया कर गौशाला से चला जाता है। उस वक्त गौशाला में केवल गौसेवकों के अलावा और कोई नही था। बात भूली बिसरी हो गई।

अचानक दिनांक 14 अगस्त 2023 को समिति के सचिव महोदय श्री सुरेन्द्र साहू छोटू भैया को जिला प्रशासन के कार्यालय से मोबाइल में सूचना मिलती है कि आपकी कामधेनु गौशाला को जिले की सभी गौशाला में से उत्कृष्ट गौशाला के लिए चयनित किया गया है। जिसके लिए आपकी समिति को 15 अगस्त 2023 को सिवनी के विराट कार्यक्रम में हजारों दर्शकों के सामने जिला कलेक्टर महोदय आपको सम्मनित करेंगे।

श्री सुरेन्द्र साहू जी ने सभी समिति के पदाधिकारियों को इस प्रसन्नता भरा समाचार दिया ,हमारे संरक्षक आदरणीय श्री सचिव कुमार जैन (पप्पू भैया ) , अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश सिंह बघेल, उपाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रमोद मोदी जी, श्री चेमन सिंह बघेल, डॉ अविनाश तिवारी जी एवं समस्त गौशाला समिति ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रातः सभी मुख्य पदाधिकारी गौशाला क्रमशः श्री संरक्षक, श्री अध्यक्ष, सचिव महोदय एवं गौशाला मीडिया प्रभारी स्थानीय नगर परिषद का झंडा को सलामी देकर सिवनी के लिए रवाना हो गए।

बड़े फुटवाल स्टेडियम जहाँ हजारों दर्शक दीर्घा के मध्य कलेक्टर महोदय एवं विभिन्न राजनीतिक विधायक, सांसद महोदय, की उपस्थिति में तिरंगा झंडा फहराया, पुलिस बल, ncc स्काउट, आदि के द्वारा मार्चपास्ट सलामी दी गई। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुए और अंत मे सम्मान समारोह का दौर चला। जिसमे कामधेनु गौशाला बगलई कोहका केवलारी को सर्वश्रेष्ठ गौशाला के लिए अनाउंसमेंट किया गया।

जिस पर गौशाला के पदाधिकारियों संरक्षक श्री सचिव जैन (पप्पू भैया) अध्यक्ष श्री राजेश सिंह बघेल , सचिव श्री सुरेन्द्र साहू (छोटू साहू ), को कलेक्टर महोदय ,एसपी महोदय, सहायक संचालक जी एवं स्थानीय विधायक एवं सांसद महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और शुभकामनाएं दी ।

संरक्षक आद. श्री सचिव जैन जी एवं अध्यक्ष श्री राजेश सिंह बघेल जी ने मीडिया प्रभारी विनोद बर्मन के माध्यम से हमे बतलाया। कि निःस्वार्थ सेवा और संकल्प शक्ति का परिणाम सदैव कुछ अलग करने का एक मात्र विकल्प है।

सेवा और संघर्ष एक दूसरे के पहलू है, कामधेनु गौशाला आज जिस स्वरूप में अपनी प्रसिद्धि बिखेर रही है उसका 10 वर्षों का सफर अनेक चुनौतियों से भरा रहा है। लेकिन गौमाता के प्रति कामधेनु पशु सेवा समिति का समर्पण के आगे कोई भी चुनोतियाँ गौमाता के आशीर्वाद से स्वतः ही समाधान में बदलती गई। आप जब भी कोई सेवा, या अच्छा कार्य कारने जाएंगे, निश्चित है कि आपको संघर्षों के दौर से गुजरना पड़ेगा।

यही संघर्ष के थपेड़े आपको आगे की चुनोतियों के लिए तैयार करते है। कामधेनु गौशाला निरंतर अपने आकार और गौमाता की सुविधाओं को विस्तारित कर रही है। हम सभी को गौमाता के प्रति अपने कर्तव्यों और जागरूकता का अभियान भी चला रहे है। और हम गौसेवा को अपने क्षेत्र,ही नही समग्र भारत के लिए आदर्श गौशाला बनाने हेतु कृतसंकल्पित है। हम इस प्रोतसाहन सम्मान से और अधिक सेवा के लिए जिम्मेदारबजो गए है।

इस सम्मान को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएँगे । संरक्षक महोदय ने सभी गौसेवकों और सहयोगियों, के साथ ही जिला एवं ब्लॉक पशुचिकित्सा अधिकारीयों के एवं सहयोगियों के मार्गदर्शन एवं मेहनत, लगन का परिणाम यह सम्मान को बतलाया।

गौशाला परिवार – श्री चेमन सिंह बघेल कोषाध्यक्ष, श्री देवीसिंह बघेल , श्री अखिलेश साहू सह सचिव, श्री सुधीर खेमुक़ा, श्री किशोर चौधरी, श्री बसंत चौधरी, श्री सचिन अवधिया। श्री अनूप बघेल, श्री दुर्गा प्रसाद साहू, श्री श्रीकांत साहू, श्री अमरचंद साहू, श्री शिवराज राहंगडाले, श्री शिवशरण पाठक, श्री प्रकाश ठाकरे , श्री गजेंद्र बोपचे, समस्त गायत्री परिवार एवं समस्त सामाजिक ,धार्मिक, एवं सांस्कृतिक संगठनों ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
सभी का कोटि कोटि धन्यवाद ।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment

HOME

WhatsApp

Google News

Shorts

Facebook