Homeसिवनीसिवनी: नगर के स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती शंकराचार्य वाटिका "राम नगर" में हो...

सिवनी: नगर के स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती शंकराचार्य वाटिका “राम नगर” में हो रहा रामलीला का भव्य आयोजन

Seoni: A grand event of Ramlila is being held in Swami Swarupanand Saraswati Shankaracharya Vatika "Ram Nagar" of the city.

Date:

सिवनी: सिवनी के उपनगरीय क्षेत्र डूंडा सिवनी के साहू आटा चक्की के बाजू में स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती शंकराचार्य वाटिका राम नगर में इस वर्ष नवरात्रि के अवसर पर राम लीला का आयोजन किया जा रहा है.

इस निमित्त मिर्जापुर उत्तरप्रदेश की मशहूर माँ विन्ध्वासिनी रामलीला कमेटी को को बुलाया गया है, नवरात्रि में बैठकी के दिन से दशहरा के दिन तक प्रतिरात्री शाम 8 बजे से 11 बजे रामलीला का मंचन किया जाएगा.

राम चरित मानस पर आधारित इस रामलीला का उद्देश्य भावी पीढ़ियों तक श्री राम के आदर्शों तक पहुंचाना है, यह आयोजन श्री मृत्युंजय शारदा महोत्सव के तत्वावधान में सम्पन्न होगा.

समिति ने अभिनय में रुचि रखने वाले लोकल कलाकारों को भी मंचन के लिए आमंत्रित किया है ,रामलीला के अतिरिक्त धार्मिक परम्परागत गरबा का कार्यक्रम भी समिति के द्वारा रखा गया है.

साथ ही दिन में दुर्गा पाठ पंडित शुभम शास्त्री के मुखारविंद से श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा , समिति के संरक्षक पीयूष दुबे ने नगर के समस्त धर्म अनुरागी बंधुओं माताओ बहनों को रामलीला मंचन देखने का आग्रह किया है ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related