Homeसिवनीसिवनी: बरघाट में भाजपा का नगर परिषद अध्यक्ष बनते ही, 3 कांग्रेस...

सिवनी: बरघाट में भाजपा का नगर परिषद अध्यक्ष बनते ही, 3 कांग्रेस पार्षद 6 साल के लिए निष्कासित

Seoni: 3 Congress councilors expelled for 6 years as soon as BJP becomes city council president in Barghat

Date:

सिवनी। जिले की बरघाट नगर परिषद में कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित तीन पार्षदों को पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्किासित कर दिया है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये थे।

जिसमें बरघाट नगर पंचायत पार्षद श्रीमती संध्या देवी ठाकुर वार्ड क्रं 12 बरघाट, श्रीमती निधि जायसवाल पार्षद वार्ड क्रं. 14 एवं श्री अभिलाष गोलू मालवीय वार्ड क्रं 04 द्वारा पार्टी संगठन के निर्देशो की अव्हेलना कर पार्टी विरोधी कार्य कर, कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पंहुचाने का काम किया गया जो कि घोर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना ने बरघाट नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित पार्षदो द्वारा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में किये गये पार्टी विरोधी कार्य को संज्ञान में लेकर, पार्षद श्रीमती संध्यादेवी ठाकुर, श्रीमती निधि जायसवाल, एवं अभिलाष गोलूू मालवीय बरघाट को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से 6 वर्षाे के लिए निष्कासित किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related