Homeसिवनीसिवनी: CSK vs PBKS में आईपीएल सट्टा खिलाते 3 सटोरिये शिशुपाल बघेल,...

सिवनी: CSK vs PBKS में आईपीएल सट्टा खिलाते 3 सटोरिये शिशुपाल बघेल, योगेश अग्रवाल, दीपक गिरफ्तार

Seoni: 3 bookies Shishupal Baghel, Yogesh Agarwal, Deepak arrested while playing IPL betting in CSK vs PBKS

Date:

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक के द्वारा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।

दिनांक 04/02/2022 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग मानेगांव रोड पारश डेयरी के आगे मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल के पंजाब चेन्नई के क्रिकेट मैच में हार जीत पर रुपयों का दांव लगा रहे हैं।

उक्त सूचना की प्राप्ती पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस के मरावी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी श्रीमति पारूल शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी डूंडासिवनी को मय पुलिस स्टाफ के मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करने आदेशित किया गया।

थाना प्रभारी डूंडासिवनी के नेतृत्व में तत्काल थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर मुखबीर के द्वारा बताए गए स्थान मानेगांव रोड पारश डेयरी के पास घेराबंदी कर दबिश दी गई जहाँ पर तीन लोग मोबाईल के माध्यम से आनलाईन बुकिंग कर आईपीएल क्रिकेट मैच पंजाब चेन्नई की टीमो के मैच पर रूपये पैसो का दाँव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खिलाते मिले।

जिनसे पूछताछ करने पर दयाराम बघेल निवासी बींझावाड़ा के लिए सट्टे का काम करना बताया। चारों आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 160/2022 धारा 4(क) सट्टा एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी दयाराम बघेल की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी में

  1. शिशुपाल बघेल पिता स्व. महीपाल बघेल निवासी लूघरवाड़ा सिवनी ।
  2. योगेश अग्रवाल पिता किशोर अग्रवाल निवासी शास्त्री वार्ड बारापत्थर सिवनी।
  3. दीपक पिता स्व. सतीश श्रीवास्तव निवासी गायत्री मंदिर के पास बारापत्थर ।

जप्त संपत्ति में नगदी रकम कुल 20,500/- रुपये, 04 नग मोबाईल फोन कीमती (35,000/- रुपये ) । (3) सट्टा पट्टी, एक पेन, सट्टा लिखने के लिये प्रयुक्त एक कॉपी । कुल मशरूका:- कुल 55,500 रुपये मात्र ।

सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी डूंडासिवनी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि देवेंद्र जैसवाल, प्रआर शेखर बघेल, मनोज मरावी, आर अजय बघेल, आर विवेक बाथरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related