Homeसिवनीसिवनी: डेम में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

सिवनी: डेम में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Seoni: Three youths who went to bathe in Dam died due to drowning

Date:

सिवनी । जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवनारा स्थित महादेव टोला के डैम में सोमवार की दोपहर नहाने पहुंचे चार युवकों में तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेवनारा स्थित महादेव टोला डैम में सिवनी के तीन युवक प्रियांश (17) पुत्र श्रवण गौर, आर्यन (18) पुत्र अमरीश श्रीवास्तव व अमन (19) चंद्रवंशी सोमवार को ग्राम खर्रापाठ बरघाट निवासी वंश (19) पुत्र नरेंद्र बिसेन के साथ नहाने के लिए पहुंचे थे।

दोपहर 1.30 बजे अमन चंद्रवंशी सभी के लिए नाश्ते के रूप में कुरकुरे, चिप्स का पैकेट लेने गांव की दुकान चला गया। इसी दौरान शेष तीन युवक आर्यन, वंश और प्रियांश डैम में नहाने के लिए उतरे और गहरे पानी में डूब गए।

कुरकुरे, चिप्स लेकर अमन चंद्रवंशी जब डैम पहुंचा तो वहां अपने तीनों साथी मित्रों के कपड़े बाहर पड़े देख वह घबरा गया और समीप के लोगों को घटना की जानकारी दी। खबर लगते ही आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में डैम में पहुंच गए।

बरघाट थाना पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही सिवनी से गोताखोर टीम को बुलाया गया और डूबे हुए तीनों युवकों की तलाश शुरू की। शाम को 4.30 बजे आर्यन का शव मिला। जिसे बाहर निकाला गया।

इसके बाद शाम 6.30 बजे वंश बिसेन पुत्र नरेंद्र बिसेन का शव गोताखोर टीम ने बाहर निकाला। वहीं टीम भी मौके पर मौजूद रहे तथा प्रियांश गौर की पतासाजी में जुटी रही।

जहां शाम 7.00 बजे प्रियांश पुत्र श्रवण गौर का भी शव बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related