Home » सिवनी » सिवनी: 26 पुलिसकर्मी घायल, 3 लोगों की मौत; पुलिस जवानों से भरी बस और कार की टक्कर

सिवनी: 26 पुलिसकर्मी घायल, 3 लोगों की मौत; पुलिस जवानों से भरी बस और कार की टक्कर

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
Seoni Police Accident

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी: सिवनी जिले में शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा हुआ. सिवनी जिले के केवलारी थाना अंतर्गत आने वाले धानागढ़ के पास शुक्रवार की रात करीब 1 बजे पुलिस के जवानों से भरी बस और कार में टक्कर में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, और लगभग 26 पुलिस के जवान घायल है।

समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार मंडला के निवासी नागपुर से इलाज के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे मंडला की तरफ से पुलिस के जवानों को लेकर आ रही बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार में सवार मंडल निवासी अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए। और बस में सवार 26 पोलकी के जवान भी घायल हो गए।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों को जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद तुरंत ही केवलारी पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. केवलारी अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने कार सवार घायल निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और कार चालक पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों से जब बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया की उस सड़क पर गड्ढे बहुत है जिसके वजह से वाहन से संतुलन बिगड़ना आम बात है यही वजह हो कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

गंभीर रूप से घायल सभी नागपुर रेफर

इस घटना में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को नागपुर इलाज के लिए भेजा गया है. कार सवार निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महोबिया की मौत हो गई थी और गंभीर रूप से घायल अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी और मदन भांडे को नागपुर रेफर किया गया है।

वहीं 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। बस में मंडल 35 बटालियन के पुलिसकर्मी सवार थे, जो पांढुर्ना जा रहे थे।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment

HOME

WhatsApp

Google News

Shorts

Facebook