सिवनी। आदेगांव में एक मकान में पुताई कर रहे पिता-पुत्र में पुताई के दौरान पुत्र को वहां से गुजरी 11 केवी बिजली लाइन का करंट लगने से 20 वर्षीय युवक नीचे गिरा।
जहां उसे लखनादौन अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने जांच उपरांत करंट से झुलसे युवक को मृत घोषित कर दिया। गरीब परिवार के मेहनतकश दिन्नू यादव के इकलौते 20 वर्षीय पुत्र के निधन पर परिवार में गहरा मातम छा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर आदेगांव निवासी आकाश यादव पिता दिन्नु यादव शनिवार को आदेगांव पेट्रोल पंप के पास स्थित एक मकान में पुताई का कार्य कर रहे थे।
मकान के पास से ही 11 केवी बिजली लाइन गुजरी है पुताई के दौरान पुत्र आकाश को जोरदार करंट लगा। जिससे वह नीचे गिर गया।
शनिवार दोपहर लगभग 3:15 बजे घटी इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल लेकर आकाश यादव को लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शनिवार शाम परिजनों को सौंप दिया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।