Homeसिवनीसिवनी: 18 माह के बाघ शावक की अज्ञात वाहन की टक्कर से...

सिवनी: 18 माह के बाघ शावक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, नागपुर रोड नेशनल हाईवे 44 पर हुई दुर्घटना

Seoni: 18 month old tiger cub dies due to collision with unknown vehicle, accident on Nagpur Road National Highway 44

Date:

सिवनी। सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र सिवनी सामान्य के गोपालगंज सर्किल अंतर्गत ग्राम बटवानी (एनएच 44) के पास सड़क किनारे मंगलवार की देर रात्रि डेढ़ वर्षीय बाघ का शावक का शव मिला है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम बटवानी अंतर्गत फोरलेन सड़क पर मंगलवार की देर रात्रि बाघ का शव आम जनों ने देखा। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी थी। वन विभाग के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि ग्राम बटवानी (एनएच 44) के समीप रोड के किनारे एक बाघ का शव मिलने की सूचना मिली थी।

जिस पर दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी के परिक्षेत्र अधिकारी शुभभ बडोनिया , विभागीय अमला व वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया पाया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से डेढ़ वर्षीय बाघ शावक की मृत्यु हुई है।

मृत शावक की पंचनामा कार्यवाही उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मृत शावक को गोपालगंज सर्किल स्थित वन क्षेत्र में ले जाया गया। बुधवार की सुबह वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मृत शावक का पोस्टमार्टम उपरांत शवदाह किया गया।

बताया गया कि वन विभाग द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related