Homeसिवनीसिवनी: पेंच पार्क क्षेत्र में करंट लगाने से 11 वर्षीय बालक घायल,...

सिवनी: पेंच पार्क क्षेत्र में करंट लगाने से 11 वर्षीय बालक घायल, आरोपित पहुंचा जेल

Seoni: 11-year-old boy injured due to electrocution in Pench Park area, accused reached jail

Date:

सिवनी। जिले के पेंच टाइगर रिजर्व अंतर्गत परिक्षेत्र खवासा बफर के कम्पाटमेंट 352 में 500 मीटर व राजस्व क्षेत्र में 100 मीटर फैले जीआई तार में करंट की चपेट में आने से सोमवार देर रात्रि एक 11 वर्षीय बालक घायल हो गया था, जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई भेजा गया है।

वहीं जीआई तार में करंट लगाने वाले आरोपित को पेंच प्रबंधन की टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पेंच प्रबंधन के अनुसार टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र खवासा बफर अंतर्गत बीट विजयपानी क्षेत्र में जीआई तार में लगे करंट से अशोक पुत्र परदेसी घायल हो गया था। ग्रामवासियों द्वारा देर रात्रि परिक्षेत्र अधिकारी राहुल उपाध्याय को सूचना दी गई। जिसके बाद परिक्षेत्र अधिकारी ने तत्काल टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर घायल 11 वर्षीय बालक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरई में भर्ती कराया।

बताया गया कि पेंच प्रबंधन की टीम ने जीआई तार में करंट को हटाकर तार, खूंटी जब्त किया तथा पूछताछ की। इस दौरान ग्रामवासियों के अनुसार विजयपानी निवासी गुन्नु द्वारा करेंट लगाये जाने की बात सामने आई। मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम ने गुन्नुलाल (58)पुत्र संबल सिंह ककोडे से पूछताछ की जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया।

जिस पर पेंच प्रबंधन की टीम ने आरोपित के विरूद्ध वन अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और मंगलवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि घायल बालक पूर्णत स्वस्थ्य है। जिसे उपचार के बाद घर पहुंचा दिया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related