Homeसिवनीचरमराई जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मारपीट का मामला

चरमराई जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था मारपीट का मामला

Date:

सिवनी : जिला चिकित्सालय सिवनी में आए दिन विभागीय अमले के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही है। बीते 16 अक्टूबर की रात अज्ञात युवक द्वारा सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। समाचार लिखे जाने तक पीडि़त सुरक्षाकर्मी अपने साथियों के साथ शिकायत करने थाना कोतवाली गया हुआ था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की रात्रि में मनोज श्रीवास नामक युवक जिला चिकित्सालय में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा था, इसी दौरान एक युवक शराब के नशे में आया और उसके साथ चिकित्सक को बुलाने की बात को लेकर मारपीट करने लगा।

ज्ञात हो कि बीती रात डॉक्टर प्रवीण ठाकुर डयूटी पर थे, जिनके सामने अज्ञात युवक द्वारा सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की गई। डॉक्टर ठाकुर का कहना है कि चिकित्सालय में मारपीट के अधिकतर मामलें में आखिर मेरा नाम ही क्यों आता है।

चरमराई सुरक्षा व्यवस्था
वर्तमान में जबलपुर की एसपीडी सिक्योरिटी एजेंसी जिला चिकित्सालय में सुरक्षा का कार्य कर रही है, जब से यह एजेंसी कार्यरत हुई है तब से ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था चरमरायी हुई है और घटनायें लगातार हो रही है क्योंकि इस एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों को व्यवहार मरीजों एवं इनके परिजनों के साथ अव्यवहारिक है।

ये क्या कहते हैं

अभी तक मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, शिकायत होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. विनोद नावकर
सिविल सर्जन, जिला अस्पताल सिवनी

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...