Homeमध्य प्रदेशसिवनी में भाई से सौरभ अग्रवाल ने कहा "मैं आत्महत्या करने जा...

सिवनी में भाई से सौरभ अग्रवाल ने कहा “मैं आत्महत्या करने जा रहा हूँ” फिर जबलपुर में युवा इंजीनियर ने लगा दी नर्मदा में छलांग!

Saurabh Aggarwal said to brother in Seoni "I am going to commit suicide" then in Jabalpur the young engineer jumped in Narmada!

Date:

सिवनी। जिला निवासी 32 वर्षीय सौरभ अग्रवाल बीए की डिग्री लेकर जबलपुर में रहते हुए ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने वाली एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। शादीशुदा 32 वर्षीय युवा इंजीनियर ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी।

बताया जाता है कि इस कदम को उठाने से पहले युवक ने सिवनी में रहने वाले अपने भाई को फोन किया और उसको यह बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। तलाशी के बाद भी देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।

इस मामले में जबलपुर अंतर्गत गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय सौरभ अग्रवाल सिवनी जिले के घंसौर स्थित चंडी खमरिया गांव का रहने वाला है। वह बीए की डिग्री लेने के बाद जबलपुर में रहकर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने वाली एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरव बुधवार की सुबह अपनी कार क्रमांक DL 03 सीके 7770 लेकर नर्मदा नदी के भटौली घाट पहुंचा। जहां उसने बायपास रोड के नजदीक कार खड़ी की और सिवनी में रहने वाले भाई राहुल अग्रवाल को फोन किया उसने बताया कि वह नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाला है।

उसकी कार भटौली घाट के पास खड़ी है। बताया जाता है कि इस घटना से पहले सौरव का उसकी पत्नी से कुछ वाद-विवाद भी हुआ था। इसके बाद राहुल ने तत्काल अन्य स्वजन और घंसौर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन पर भी जानकारी दी।

इतने के बाद घंसौर पुलिस की ओर से गौर चौकी को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने भटौली घाट पहुंचकर कार बरामद कर ली है। कार में सल्फास की सीसी और सौरव की चप्पल भी पाई गई है। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि सल्फास का सेवन भी युवक ने किया होगा।

वहीं आसपास के लोगों ने वह कुछ नाविकों से पुलिस को यह जानकारी मिली की उन्होंने किसी व्यक्ति को जिलहरी घाट की ओर वह कर जाते देखा है। इसके बाद पुलिस ने सौरभ का पता लगाने गोताखोरों को भी नदी में उतार दिया। ग्वारीघाट तक उसकी खोजबीन की गई लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related