Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 15 से 18 जून...

मध्यप्रदेश में अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 15 से 18 जून के बीच दस्तक देगा मानसून, इन जिलों में लगातार बढ़ रहा तापमान – MP WEATHER

There will be no relief from the heat in Madhya Pradesh, the monsoon will knock between June 15 and 18, the temperature is increasing continuously in these districts - MP WEATHER

Date:

मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदलता जा रहा है, लेकिन अब भी तापमान में किसी भी तरह कमी नहीं देखी जा रही है। गर्मी की वजह से लोगों के हाल बेहाल है।

वहीं दक्षिण भारत बंगाल की खाड़ी के साथ ही मध्य भारत और पूर्वी भारत के ऊपर सैटेलाइट तस्वीरों में जिस तरह से वहां बादल दिखाई दे रहे हैं उन्हें देखकर अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जल्दी ही मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन वर्तमान की बात करें तो अभी कई राज्य लू की चपेट में है।

ऐसे में एक मध्यप्रदेश भी है, जहां कई जिलों में लू की वजह से लोग परेशान हैं। वहीं कई राज्यों में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है जिसकी वजह से हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है।

जानिए मध्यप्रदेश में कब मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार जून में मानसून दस्तक दे सकता है। इस मामले को लेकर मौसम वैज्ञानिक डॉ. ममता यादव ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने पूरे अंडमान और निकोबार दीप समूह को कवर करते हुए आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में एक खबर अच्छी है कि केरल में 29 मई से 1 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 15 जून से 18 जून के आसपास तापमान दस्तक दे सकता है। जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं अभी तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।

इन जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वर्तमान में तापमान में किसी भी तरह की गिरावट दर्ज नहीं की गई है। 19 और 20 मई को कई जिलों में गर्म पश्चिम हवाओं का असर देखा जाएगा। इसके साथ ही तेज धूप की वजह से तापमान में किसी भी तरह की कमी नजर नहीं आएगी।

वहीं दो-तीन दिनों में इंदौर, धार, ग्वालियर, राजधानी भोपाल, मंदसौर, नीमच, समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि इन जिलों में तापमान 1 बार फिर बढ़ कर 44 से 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

इस समय मध्य प्रदेश के नौगांव का हाल बेहाल है। यहां पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं रीवा संभाग के जिलों का तापमान थोड़ा बढ़ा नजर आ रहा है।

मंगलवार और बुधवार के तापमान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं कई जगह मौसम शुष्क रहा है इसके साथ ही 45 डिग्री सेल्सियस तक नौगांव में तापमान पहुंच चुका है।

जानें किस जिले में कितना रहा तापमान

इसी तरह भोपाल में 41.5 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है तो वहीं संस्कारधानी जबलपुर में 42.7 डिग्री, ग्वालियर में 44.7 डिग्री तापमान दर्ज किया है।

इसी तरह अन्य जिले हैं जहां पर सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। इनमें नौगांव में 45 डिग्री, ग्वालियर में 44.7, खजुराहो में 44. 6, सीधी में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। अनुमान है कि आगे भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जायेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related