सिवनी : जिला मुख्यालय की नगर पालिका में पदस्थ सी.एम. ओ. मनोज श्रीवास्तव को विगत दिनों उप आयुक्त पी नरहरि द्वारा विभिन्न कारणों के चलते पद से निलंबित कर दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में जल आवर्धन योजना का कार्य कर रही लक्ष्मी सिविल इंजियरिग कोल्हापुर द्वारा अपने 2 करोड़ के लंबित बिल के भुगतान हेतु सी.एम.ओ. मनोज श्रीवास्तव पर दवाब बनाया गया था, लेकिन ऊक्त अधिकारी ने भुगतान करने में देर कर दी थी, जिसके बाद करोड़ो के कार्य सारे मध्यप्रदेश में कर रही इस कंपनी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सी.ऍम.ओ. को निलंबित करवा दिया था।
आज आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल मीनाक्षी सिंह दवारा आदेश जारी कर सी.एम.ओ. मनोज श्रीवास्तव को पुनः नगरपालिका सिवनी में पदस्थ कर उनका निलंबन वापस ले लिया है।