Homeसिवनीअस्पताल सिवनी की घटना | सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल सिवनी की घटना | सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Date:

सिवनी- जिला अस्पताल सिवनी में सोमवार की शाम बच्चा चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया और हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं, इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवालिया निशान लग गए हैं।

दरअसल, हुआ यूं कि अस्पताल में एक अनजान महिला स्पेशल केअर न्यू बोर्न यूनिट तक पहुंच गई और एक बच्चे को उठा लिया। अस्पताल स्टाफ, परिजनों और अन्य लोगों की नज़र इस अनजान महिला पर गई तो उसे बच्चा चोर समझ कर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बच्चा चोरी होने की खबर पूरे अस्पताल में फैल गई, इससे हड़कंप मच गया।

महिला को घर भेजा

इस सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। महिला को निर्भया मोबाइल के हवाले कर उसके घर छोड़ा गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर (विछिप्त) है। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस सनसनीखेज घटना से जिला अस्पताल प्रबंधन और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अनजान महिला न्यू बोर्न यूनिट तक पहुँची कैसे? आपको बता दें कि बीते कुछ माह पूर्व ही अस्पताल में बच्चा चोरी की घटना सामने आई थी, इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related