सिवनी वासियों के लिए गर्व का पल: IPL 2022 में सिवनी के अरशद खान खेलेंगे मुंबई इंडियन्स की तरफ से

Date:

सिवनी। सिवनी वासियों के लिए गर्व का पल सिवनी जिला मुख्यालय से सिर्फ 12 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटे से गांव गोपालगंज (Gopalganj) के रहने वाले क्रिकेट खिलाड़ी (Cricket Player) अरशद खान (Arshad Khan) ने पहले भी सिवनी जिले के नाम कई बार रोशन किया है, जिसके बाद आज जब आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए ऑक्शन (Auction) चल रहा था तो मुंबई इंडियन्सटीम ने सिवनी (Seoni) के अरशद खान (Arshad Khan) को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला लेते हुए उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ कर लिया है.

अरशद खान (Arshad Khan) आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी है, और अब सिवनी के अरशद खान आइपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा बन गचुके है। अरशद की बात करें तो , अर्शन ने इसी साल मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में भी सफल हुए हैं।

Arshad Khan की क्रिकेट यात्रा वर्ष 2006 से हुई थी शुरू

मोहम्मद अरशद खान (Arshad Khan) ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत लगभग 16 साल पहले यानी वर्ष 2006 से की थी, तब वो सिर्फ जिला स्तर पर क्रिकेट खेलते थे, इन 16 साल के समय में उनको कई सारे मौके मिले और मौको को सफलता में भी बदला

अरशद ने बताया कि आज वो जिस जगह तक पहुँच पाए है यहाँ तक पहुंचने में उनके पिता अशफाक खान का बेहद ही ख़ास योगदान रहा है. अरशद ने आगे बताया कि जब मैं 8 साल का था तभी से पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे, खेलते खेलते उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वही सिवनी के अब्दुल कलाम खान से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा।

अरशद खान 2012 में MP टीम का बने हिस्सा

अरशद खान (Arshad Khan) से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में वह मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम (MP UNDER 16 TEAM) का हिस्सा बने थे, फिर 2015 में अंडर-19 टीम (Under 19) में शामिल हुए. चलते चलते फिर साल 2017-18 में वह अंडर- 23 (MP UNDER 23 TEAM) टीम का हिस्सा बने। वही 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं।

अरशद का प्रदर्शन: 10 मैचों में लिए 36 विकेट, 400 रन भी बनाए

अरशद ने बातचीत के समय यह भी जानकारी दी की 2020 में बीसीसीआई (BCCI) द्वारा आयोजित अंडर – 23 वीके नायडू स्पर्धा में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा था, उस समय उस स्पर्धा में उन्होंने 10 मैच खेले, इन मैचों में 36 विकेट प्राप्त किए साथ ही 400 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020 में ही विजय हजारे ट्राफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...