सिवनी केवलारी (रवि चक्रवती) : जिले सहित पूरे देश में लॉकडाउन के चलते पलारी चौकी प्रभारी एस आई प्रदीप पांडे और स्टाफ की सख्ती का असर दिख रहा है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं जिन्हें आवश्यक कार्य है वही सड़क पर निकल रहे हैं और उन सबसे भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश की जा रही है।
केवलारी सहित खैरा पलारी में लॉकडॉउन का असर पूरी तरह दिख रहा। लगभग दुकानें बंद हैं। लॉकडाउन लगते ही प्रशासन सक्रिय रहा। कई सड़कों को किया सील।खुली दुकानों को कराया बंद। हालांकि अब कुछ लोग सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग चल रहे हैं। पुलिस भी सख्ती कर रही है। अनावश्यक सड़क पर मटरगश्ती करने वालों को हड़का रही है और उन्हें घर जाने के लिए वार्न कर रही है। आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुली हुई हैं।