हरिद्वार कुंभ से सिवनी लौटे लोगों को कंट्रोल रूम में देनी होगी जानकारी – सिवनी कलेक्टर

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read
Seoni Collector Dr Rahul Haridas Fating | सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग

सिवनी, @khabarsatta : हरिद्वार कुंभ मेले में शामिल होकर वापस आये श्रद्धालु कंट्रोल रूम में दे जानकारी

होम आइसोलेशन का करे पालन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने हरिद्वार कुंभ मेले में शामिल होकर जिलें में वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेल्फ आइसोलेशन के आदेश जारी किए हैं।

हरिद्वार कुंभ मेले में शामिल होकर वापस आये श्रद्धालुओं को अपने वापस आने की जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दुरभाष क्रमांक 07692- 225866 पर देनी अनिवार्य होगी।

जानकारी न देने, तथ्यों को छुपाने, होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर दंड संहिता की धारा 269,270 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *