Homeसिवनीसिवनी रेल विकास समिति का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 13 सितंबर को,...

सिवनी रेल विकास समिति का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 13 सितंबर को, सिवनी ब्लड डोनर्स ने भी दिया समर्थन

One day protest demonstration of Seoni Rail Vikas Samiti on September 13, Seoni blood donors also supported

Date:

सिवनी। रेल विकास समिति द्वारा आगामी 13 सितंबर को नागपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा। उक्ताशय का निर्णय बीते दिवस सिवनी रेल विकास समिति द्वारा बैठक आयोजित कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा सिवनी नैनपुर ट्रैक पिछले 6 माह से बनकर तैयार है जिसका 11-12 मार्च 2022 को इस रेलमार्ग का सीआरएस हो चुका है।

सिवनी रेल विकास समिति द्वारा अधिकारियों से यात्री ट्रेन प्रारंभ करने हेतु अनेकों बार मुलाकात कर आवेदन निवेदन किया जा चुका है फिर भी इस मार्ग पर यात्री ट्रेनों का संचालन प्रारंभ नही किया जा रहा है जिसका खामियाजा इस जिले के नागरिकों को बसों व अन्य दूसरे आवागमन के साधनों में मनमाना किराया देकर भुगतना पड़ रहा हैं जिस कारण जिले की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

यात्री ट्रेनों को प्रारंभ कराने की दिशा में रेलवे के अधिकारियो को कुंभकर्णी निंद्रा से जगाने के लिए सिवनी रेल विकास समिति द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन नागपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर किया जाएगा।

सिवनी ब्लड डोनर्स टीम ने भी दिया समर्थन

सिवनी ब्लड डोनर्स टीम के प्रभांश कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया की रेल विकास समिति लगातार ही सिवनी में रेलवे से जुद्दे मुद्दों को सार्वजनिक कर आम नागरिकों और अधिकारीयों तक पहुंचा रही थी. और अब ट्रेन के संचालन ना होने की वजह से रेल विकास समिति द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इस प्रदर्शन को हमारी सिवनी ब्लड डोनर्स की पूरी टीम भी समर्थन दे रही है.

सिवनी रेल विकास समिति द्वारा आगामी धरना प्रदर्शन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से रेल विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम सनोडिया, उपाध्यक्ष भोजराज मदने, कोषा अध्यक्ष दीपक मेंहदीरत्ता, सदस्य मुनिया टांक, उमेश दुबे, जितेंद्र सनोडिया, संजू सनोडिया, अंचल चौरसिया उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related