Homeसिवनीविश्व एड्स दिवस के अवसर पर मार्डन हायर सैकेण्डरी स्कूल सिवनी में...

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मार्डन हायर सैकेण्डरी स्कूल सिवनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

Date:

सिवनी: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में श्री विकास शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के निर्देशन में आज दिनांक 01.12.2023 को मार्डन हायर सैकेण्डरी स्कूल सिवनी में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक साक्षरता शिविर में श्री गोपाल नंदन पाल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी एड्स पर जानकारी, नालसा अंतर्गत तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना  विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

उदय पब्लिक हायर सैकेण्डरी स्कूल सिवनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर  

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्री विकास शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के निर्देशन में आज दिनांक 30.11.2023 को उदय पब्लिक हायर सैकेण्डरी स्कूल सिवनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक साक्षरता शिविर में श्री के.एम.अहमद जिला न्यायाधीश सिवनी द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना, बच्चों को संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्तव्य विषय पर एवं नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएंे) योजना, 2015 की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

दिनांक 30.11.2023 को सहारा वृद्धाश्रम सिवनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 30/11/2023 को सहारा वृद्धाश्रम सिवनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में श्री निमिष राजा न्या.मजि.प्र.श्रे. सिवनी ने उपस्थित वृद्धजनों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2016 की विस्तार पूर्वक जानकारी के साथ साथ एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी प्रदान की।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related