Homeसिवनीशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठ मंदिर सिवनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठ मंदिर सिवनी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

Date:

सिवनी: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री राजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में श्री विकास शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी की उपस्थिति में आज दिनांक 21.11.2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठ मंदिर सिवनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक साक्षरता शिविर में श्री विकास शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी ने बच्चों को संविधान के मूल अधिकार व मूल कर्तव्य विषय पर एवं नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएंे) योजना, 2015 की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। शिविर में श्री केशव कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related